रुक जाओ. रोक दो अपने प्रवाह को. हिम शिखरों से कह दो कि पसीजना बंद कर दें क्योंकि जिनके लिए वो पसीज रहे हैं वो उसके महत्व पर मूत रहे हैं. कुछ भी नहीं बोलती हो. एकदम शांत. सूखती, लरजती, घबराई हुई पर निरंतरता को बनाए हुए बह रही हो. बहती ही जा रही हो. हर कद़म पर चोट खाती, मैली होती, हिंसा सहती, कहर झेलती पर एकदम निःशब्द. एकदम निर्बाध, एकदम निश्चेष्ट, निरपेक्ष. खाली होती हुई, मैला ढोती हुई. क्यों बहती हो… ओ गंगा.
मुझे भगीरथ को खोजना है. वही तो लाया था तुम्हें अपने पुरखों के उद्धार के लिए. सगर के पूरे परिवार को बैकुंठ भेजने के लिए. कपिल मुनि के शाप से मुक्त कराने के लिए वो तुमको खींचता, मैदानों को सींचता हुआ गंगासागर तक पहुंचा था. एक निजी स्वार्थ की खातिर तुम्हारे आगे-आगे चल रहा भगीरथ लेकिन तुम्हें क्या देकर गया. एक अपार विस्तार, जिसके इर्द-गिर्द करोड़ों भरीरथ जमा होते गए. बसते गए. तुम, जो उद्धार के लिए पर्वतों से ढलककर मैदानों पर तैर गई थीं, इन भरीरथों के स्वार्थ के कमंडलों में क़ैद कर दी गईं. भगीरथों की पीढ़ियां तुममें डूबती रहीं, तुमसे जन्म पाती रहीं और तुम, जो तारक बनकर आई थीं, मां बन गईं. भगीरथों ने वसीयतनामे में तुम्हारा नाम लिखवाया-भागीरथी. अब तुम भागीरथी हो. इनके कुल की वधु भी, इनकी जननी भी, इनकी रमणिका और दासी भी.
पता नहीं कितने हज़ारों-लाखों बरस पुराना है तुम्हारा वेग, प्रवाह. इसके किनारे जन्मती रही हैं सभ्यताएं. तुम जीवन देती रही हो और मुक्ति भी. तुम्हारी लहरों ने खेतों को सींचा, फसलों को उगाया, पेड़ों को फल दिए, जीवों को, मनुष्य को ज़रूरत की सबसे अहम चीज़ दी. पानी की लहरों को देखते हुए न जाने कितने लोग कवि हो गए, कितनों से सुरों को अपने तारों पर उतारा. तुम्हारी कल-कल में संगीत की तालें हैं. तुम्हारे प्रवाह में ऊर्जा हैं, संचार है, गति है.
ऐसे ही सदियों से बहती आ रही तुम न्याय के कटघरे में ला पटकी गई हो. एकदम जीर्ण शीर्ण, कमज़ोर, फटे कपड़े, मैला मस्तक… मनुष्य के बार-बार बलात्कार के निशान तुम्हारी पूरी देह पर साफ दिखाई देते हैं. खरोचों और घावों से तुम भरी पड़ी हो. बड़ी-बड़ी मशीनें तुम्हारी हड्डियों के बीच से रेत खींचकर ट्रक भर रही हैं. कारखानों का कचरा तुम्हारी शिराओं में ज़हर घोल रहा है. तुम्हारे मुंह पर बड़े-बड़े बांध बना दिए गए हैं ताकि तुम कुछ भी न कह सको. न अपने पक्ष में, न अपने शोषण के विरोध में.
तुम फिर भी बहती जाती हो. रिस-रिस कर, जीवन की तरह. लगातार शापितों के उद्धार के लिए बह रही हो. हम अपने स्वार्थों में इस कदर डूब चुके हैं कि तुम्हारी गोद का अंदाज़ा तक नहीं रहा. लगातार प्रहार… जैसे बिच्छू के बच्चे अपनी मां पर करते हैं. उसे खाते हैं, खोखला कर देते हैं. तुम्हारे कथित पुत्रों ने तुम्हारे संरक्षण का राग अलापते अलापते कितना ही पैसा डकार लिया है. कितनी ही परियोजनाएं सावन की तरह लोगों पर बरस रही हैं. लोग इस बारिश को तुम तक नहीं, अपने बैंक खातों तक पहुंचा रहे हैं. तुम्हारा सौदा हो रहा है. मांस की दुकान पर जैसे गोश्त के टुकड़े बिकते हैं. सामर्थ्य के हिसाब से कंपनियां हिस्से ले रही हैं. और एक निःशब्द, निर्दोष मां लगातार काट-काटकर बेंची जा रही है.
मानव जाति का एक बड़ा हिस्सा खुद अपने अस्तित्व के संघर्षों में जूझ रहा है पर इन संघर्षों के लिए जितनी भी अदालतें हैं, जितने भी क़ानून हैं, उनमें तुम्हारी पैरवी के लिए न तो कोई वकील है और न ही कोई तारीख. तुम्हें बोलने का एक भी मौका नहीं दिया जा रहा है. तुम चुप हो… पता नहीं क्यों. शोषण की अभ्यस्त हो गई हो या फिर तुमको लगता नहीं कि कोई तुम्हारी पीड़ा भी सुनेगा.
मैं घबरा जाता हूं इंसान की उस मुर्खता पर जहाँ वो प्रकृति और स्त्री की शक्ति को कमतर आंकने की भूल करता है. तुम जिस दिन अपने शोषण के खिलाफ़ बोलोगी, उस दिन की कल्पना से घबरा जाता हूं मैं. तुम्हारे क्रोध की प्रलय का लोगों को अंदाज़ा कम है या है तो उसे अगली पीढ़ी की चिंता मानने की भूल लगातार की जा रही है. जबकि संकट मुझे सिर पर खड़ा दिख रहा है. तुम्हारा भी और इस इंसान का भी.
और एक ऐसे समाज में, जहाँ प्रकृति को सुनने की शक्ति इंसान खो चुका है, तुम लगातार उसे संगीत और शब्द देती बह रही हो. तुम लाखों-करोड़ों को जीवन देती बह रही हो. तुम अपने शोषकों की भी पोषक हो. तुम लगातार बह रही हो. लगातार… ओ गंगा, बहती हो क्यों?
Lemon Casino Freispiele erfahrungsberichte
Bis zu 100€ + 150 Freispiele 100% Bonusbis zu 100€Jetzt SpielenJetzt SpielenBis zu 100€ + 150 FreispieleJetzt
SpielenJetzt Spielen Kommen Sie und genießen Sie ein erstklassiges Spielerlebnis, das speziell für Sie gestaltet ist – wir können es kaum
erwarten, Sie zum Vergnügen willkommen zu heißen! Dieses Casino bietet eine
breite Palette von Spielen, die die Spieler genießen können. Unsere Mission ist
es, ein unvergleichliches Spielerlebnis zu bieten, das Raffinesse mit
Aufregung kombiniert.
Dazu können “Es ist Showtime” oder andere Themenabende gehören,
die unseren Gästen exklusive Angebote und Aktionen bieten. Wenn Sie jedoch
ein häufiger Besucher sind, fragen Sie gerne nach unserem
Treueprogramm, das Ihnen exklusive Vorteile und Rabatte bieten könnte.
Diese Spiele sind sowohl in Live- als auch in elektronischen Formaten verfügbar, was den Spielern eine Reihe von Erfahrungen bietet, aus denen sie wählen können. Mit unterschiedlichen Risikostufen und Belohnungen bieten Crash-Spiele in Spielbank Bad Kissingen eine aufregende Möglichkeit für die Spieler, den Nervenkitzel des
Wettens auf Unsicherheit zu erleben. Crash-Spiele beinhalten typischerweise Wetten darauf, wann ein zufälliges Ereignis eintreten wird,
wie zum Beispiel ein Preis, der auf null fällt, oder ein Timer, der sein Ende erreicht.
In Spielbank Bad Kissingen bieten diese Spiele eine spannende Möglichkeit, sein Glück zu testen und
möglicherweise groß zu gewinnen.
References:
https://online-spielhallen.de/myempire-casino-freispiele-alles-was-sie-wissen-mussen/
top payout online casinos australia
From a buzzing casino floor to a luxurious Hotel and various restaurants and bars, this Casino ensures that all players get
the most out of the visit. The Treasury Brisbane is one of the largest casinos in Queensland.
So, it is extremely important that when you choose online casinos to play at,
you make sure they are regulated and licensed. The regulatory board also issues licences for all new casinos and racetracks.
This large-scale promotion is one of the biggest of the week,
offering substantial rewards to participants. The combination of cash and gift card rewards makes this promotion stand out, adding a layer of excitement
to Tuesday gaming sessions.
The excitement of reading opponents, bluffing,
and making calculated bets is a big draw for those who enjoy the strategic aspects of poker.
Whether you’re looking to test your skills against others in a friendly game or participate in one of the competitive poker tournaments, there are opportunities for players
at all levels. Whether you’re a fan of classic pokie games with simple
mechanics or prefer the excitement of modern video
pokies packed with engaging features, there is something for
everyone. New members of the Vantage Rewards program
receive a welcome offer, which may include free play or other benefits.
References:
https://blackcoin.co/internet-casino-gambling-all-that-you-should-know/
MyStake bonuses promotions
He released his first live album Yungblud (Live in Atlanta) 22 March 2019.
On 10 August he released an EP, containing seven acoustic versions of songs from 21st Century Liability,
called Yungblud (Unplugged). On 6 July, Yungblud released his
first album, 21st Century Liability. On 19 January 2018, he released “Polygraph Eyes”
from the EP, a song about sexual assault against girls.
“When you make an album in LA or London, everything is great, even if it’s mediocre, because people want a hit out of it,” he
argues. The song’s purposefully unsuited to radio – unlike the follow-up single, Lovesick
Lullaby. As he released his self-titled third album in 2022,
he hit a low. Yungblud’s music has been described as alternative rock, pop-punk, pop rock, and hip-hop.
Yungblud released the performance as a charity single on 18 July 2025, with all proceeds going to benefit
Acorns Children’s Hospice, Birmingham Children’s Hospital, and Cure Parkinson’s.
What makes Yungblud’s story so compelling isn’t just his musical success–it’s his impact on youth
culture. This latest release proves that even after years in the spotlight, he’s still pushing boundaries and
exploring new creative territories. These relationships weren’t just tabloid fodder–they influenced
his music, adding layers of vulnerability to his
already emotional sound. Of course, no rock star story is
complete without some romantic drama. This wasn’t just a win for Dom,
it was validation that alternative rock could still dominate the mainstream when it came from
a place of genuine passion. These weren’t just casual listeners –they were devoted followers who saw Yungblud as their voice in a world that often felt hostile to young people.
References:
https://blackcoin.co/australian-online-casino/
ajira-hr.com
online casino usa paypal
References:
ajira-hr.com
social-lancer.com
online casino usa paypal
References:
social-lancer.com